कोडरमा में मन का मिलन कार्यक्रम का आयोजन 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक होगा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में मध्यस्थता पर आधारित त्रैमासिक विशेष अभियान मन का मिलन कार्यक्रम (Mann Ka Milan Program) का आयोजन आगामी एक जुलाई से 30 सितम्बर तक किया जायेगा।

यह विशेष मध्यस्थता अभियान (Special Arbitration Campaign) कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विरेन्द्र कुमार तिवारी के मार्ग दर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

आम लोगों को किया जायेगा जागरूक

प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद (Abhishek Prasad) ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत पूरे जिले में मध्यस्थता से सम्बंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा।

आम लोगों को मध्यस्थता के माध्यम से वादों को निष्पादित किये जाने के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जायेगा, ताकि मध्यस्थता में माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निष्पादन किया जा सके।

एक बैठक उनके प्रकोष्ठ में आयोजित की गई

प्रसाद ने बताया कि मन का मिलन कार्यक्रम मध्यस्थता के माध्यम से वादों के निष्पादन की एक अनूठी पहल है ,जो आम जनमानस के लिए काफी लाभकारी व कल्याणकारी (Beneficial and Welfare) साबित होगा।

अभियान को लेकर बुधवार को कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार तिवारी (Virendra Kumar Tiwari) की अध्यक्षता में कोडरमा के मध्यस्थों की एक बैठक उनके प्रकोष्ठ में आयोजित की गई।

TAGGED:
Share This Article