केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर कई इलाके नो फ्लाइंग जोन घोषित

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

No Flying Zone Declared Many areas: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah  का राज्य में प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसको लेकर राजधानी रांची के कई इलाकों को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर, रांची द्वारा इस संबंध में गुरुवार काे निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है।

इसके मद्देनजर गुरुवार सुबह 5 बजे से 20 सितंबर की रात 11 बजे तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक, राजेन्द्र चौक, सुजाता चौक से Hotel Radisson Blu  के 200 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पूर्णतः वर्जित रहेंगे।

प्रदेश भाजपा के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह आएंगे। वे साहिबगंज जिले से ‘संथाल परगना परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

धनबाद प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भी करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली 12 बजे पहुंचेंगे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 12:30 बजे साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। वहां वे ‘संथाल परगना परिवर्तन यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद में तीन बजे गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंड धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंत्री झारखंड धाम में 3:30 बजे से परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे। धनबाद प्रमंडल परिवर्तन यात्रा (Pariwarant Yatra) की शुरुआत भी करेंगे।

Share This Article