खूंटी में फंदे से लटक कर विवाहिता ने की खुदकुशी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिले के अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालंदा महुवाडीह निवासी राजकिशोर मुंडा की 17 वर्षीय पत्नी पालो देवी ने मंगलवार सुबह छत पर लगे लोहे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली।

जिस समय महिला ने इस घटना को अंजाम दिया, उस समय घर में कोई नहीं था। महिला के पति सहित अन्य सदस्य खेत में काम करने गये हुए थे।

पुलिस कर रही है राजकिशोर मुंडा से पूछताछ

खेत से काम कर कुछ सदस्य जब घर लौटे, तो कमरे में साड़ी के फंदे से झूलते पालो देवी के शव (Dead Body) को देखकर वे सन्न रह गये। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना अड़की थाना को दी गयी।

सूचना मिलते ही अड़की थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम (post mortem) कराकर उसके स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस मृतका के पति राजकिशोर मुंडा से पूछताछ कर रही है।

Share This Article