रांची में सेना बहाली को लेकर सेना व प्रशासनिक पदाधिकारियों की हुई बैठक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में दस मार्च से 30 मार्च तक प्रस्तावित सेना बहाली के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को सेना और प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गयी।

समाहरणालय रांची के अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान निदेशक, सेना भर्ती, कर्नल आईएस पटियाल ने पीपीटी के माध्यम से सेना बहाली की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आयोजन स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से की जानेवाली व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने पंडाल निर्माण, बिजली व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन, रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति आदि को लेकर विचार विमर्श किया।

मौके पर अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था लोकेश मिश्रा ने आवश्यक व्यवस्थाओं की सूची बनाकर संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित कर कार्य कराने का निदेश जिला नजारत उप समाहर्ता को दिया।

मजिस्ट्रेट की नियुक्ति को लेकर भी उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिये।

बैठक में निदेशक सेना भर्ती कर्नल आईएस पटियाल, सहायक भर्ती पदाधिकारी, सूबेदार एस एस चैहान, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल गोंदा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article