रांची समेत कई जिलों में गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand (झारखंड) के कई जिलों में पिछले एक हफ्ते से मौसम ने करवट ली है। रांची सहित अन्य जिलों में ठंड (Cold) का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।

सीतरंग साइक्लोन (Sitrang Cyclone) के आने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इस बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत अगले दो दिनों में रांची (Ranchi) समेत अन्य जिलों का पारा गिरने की संभावना जताई गई है।

छठ के दौरान लोगों को ठंड का एहसास होगा

रांची मौसम विभाग (Ranchi Meteorological Department) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 30 और 31 अक्टूबर को पूरे झारखंड (Jharkhand) में अधिकतम तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

रांची में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रहेगा। इससे साफ है कि छठ (Chhath) के दौरान लोगों को ठंड का एहसास होगा।

तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह में धुंध (Fog) रहेगा। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

सुबह-शाम कनकनी शुरू हो गई है

रांची सहित आसपास के जिलों में सुबह-शाम कनकनी शुरू हो गई है। रांची (Ranchi) का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री पर पहुंच गया है जबकि अगले तीन दिन 29, 30 और 31 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान और गिरने के आसार हैं। अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के दौरान पारा न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री होने की संभावना है।

15 नवंबर के बाद पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड

अधिकतम तापमान में भी कुछ गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो दिन आसमान साफ रहेगा। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

31 अक्टूबर को सुबह में धूप रहेगी। 15 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

TAGGED:
Share This Article