मिड डे मील घोटाला : संजय तिवारी के खिलाफ 15 को होगा आरोप गठन

इसको लेकर पहले धुर्वा थाना में FIR दर्ज करायी गयी थी। बाद में मामले की जांच CBI ने अपने हाथ ले ली। वर्ष 2021 में ED ने कांड संख्या ECIR 3/2021 दर्ज कर केस टेकअप किया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: 100 करोड़ मिड डे मील घोटाला (Mid Day Meal Scam) के आरोपी संजय तिवारी के खिलाफ 15 अप्रैल को आरोप गठन (Charge Frame) होगा।

संजय तिवारी के आरोप गठन से पहले रांची ED (Ranchi ED) के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में दोनों पक्षों की ओर से बहस की गयी। इसके बाद न्यायालय ने आरोप गठन के लिए 15 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।

संजय तिवारी ने कुछ दिनों पूर्व ED कोर्ट में सरेंडर किया

उल्लेखनीय है कि संजय तिवारी ने कुछ दिनों पूर्व ED कोर्ट में सरेंडर (Surrendar) किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है मिड डे मील के करीब 100 करोड़ SBI धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित कर दिये गये थे।

इसको लेकर पहले धुर्वा थाना में FIR दर्ज करायी गयी थी। बाद में मामले की जांच CBI ने अपने हाथ ले ली। वर्ष 2021 में ED ने कांड संख्या ECIR 3/2021 दर्ज कर केस टेकअप किया है। संजय तिवारी के साथ राजू वर्मा और सुरेश कुमार भी इस केस में आरोपित है।

Share This Article