मिथिलेश ठाकुर ने किया गरीबों के बीच कंबल का वितरण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाना यह सरकार का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को साकार करने में स्व. वासुदेव चटर्जी स्मृति फाउंडेशन अहम योगदान दे रहा है।

वासुदेव चटर्जी स्मृति फाउंडेशन के द्वितीय पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण और लोगों को भोजन कराना एक बेहतर संकल्प है। यह बातें राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कही।

मंत्री ने कहा कि सरकार के पास एक सीमित क्षमता है लेकिन सरकार लगातार गरीब जरूरतमंदों तक ठंड में कंबल वितरण कर रही हैं।

वासुदेव चटर्जी स्मृति फाउंडेशन जैसे अन्य सामाजिक, राजनैतिक संस्थान गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करें, ताकि इस ठंड में किसी गरीब की जान ना जा पाए।

फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव चटर्जी ने कहा कि फाउंडेशन ने लगातार अब तक हजारों लोगों तक अपनी मदद पहुंचाई हैं।

यह सेवा कार्य लगातार तेजी से चल रहा है। फाउंडेशन के सदस्य सक्रिय हैं और हम कोविड-19 में भी लगातार लोगों तक मदद पहुंचाने का काम कर रहे थे। यह काम लगातार चलता रहेगा।

इस मौके पर पार्षद नसीम गद्दी, पार्षद अरुण झा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता लॅटटू महतो, संजय सहाय आदि उपस्थित थे।

Share This Article