विधायक ढुल्लू महतो और कांग्रेस समर्थक भिड़े, 10 राउंड फायरिंग, दो घायल

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: कोयला में वर्चस्व को लेकर बुधवार को बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ।

मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुहदा थाना क्षेत्र के तारगा पंचायत की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है।

बुधवार को दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

नेताओं के बीच चल रहे जमीन विवाद का खामियाजा कुछ लोगों को भुगतना पड़ा। बताया जा रहा है कि 10 राउंड फायरिंग भी हुई है। मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है।

सूचना मिलते ही महुदा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

क्या है मामला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि संतोष रवानी अपनी खरीदी हुई जमीन पर चहारदीवारी बनवा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग हराधन महतो के नेतृत्व में वहां पहुंचे तथा काम बंद करने को कहा।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद को देख तारगा के कुछ लोग वहां पहुंचे तथा दोनों के बीच बातचीत के माध्यम से समझौता कराने का प्रयास किया।

बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल ही रही थी, तभी पीछे से कुछ लोगों ने हल्ला करना शुरू कर कर दिया। इससे बातचीत बीच में ही टूट गई तथा दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

सूचना पाकर बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ करने के बाद थाना बुलाया। डीएसपी ने प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी को बुलाकर जमीन के बारे में छानबीन की।

कर्मचारी विवेकानन्द चौधरी ने बताया कि यह जमीन रैयती है। इसे संतोष रवानी ने अपनी पत्नी के नाम से खरीदा है। इसका रसीद भी कट चुका है।

इस संबंध में संतोष रवानी ने बताया कि फरवरी माह में भी दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद खड़ा किया था। इसमें उन्होंने महुदा थाना में मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच होने के बाद जब अधिकारियों से आदेश मिला तब काम शुरू किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article