मोदी की दाढ़ी और महंगाई बढ़ती ही जा रही है: सुप्रियो भटाचार्या

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि मोदी की दाढ़ी और देश की महंगाई एक साथ बढ़ रही है।

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो महासचिव सुप्रियो भटाचार्या ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला है।

भट्टाचार्य ने आने वाले दिनों में बढ़ती महंगाई के खिलाफ क्रमबद्ध आंदोलन की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।

वहीं राज्य सरकार के द्वारा दुमका में हाईकोर्ट की बेंच बैठाने पर इसे सरकार की उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि झामुमो ने अपने निश्चय पत्र में कहा था कि सत्ता के प्रथम वर्ष में हाईकोर्ट खंडपीठ की बात कही थी।

वहीं उन्होंने भाजपा पर यह आरोप लगाया कि राज्य में 16 वर्षो तक सरकार में रहने के बाद भी दुमका में हाईकोर्ट की खंडपीठ नही बैठा पाई, लेकिन इन 16 वर्षों के दरम्यान सिर्फ घोषणा ही करती रही।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल के दामो में लगातार वृद्धि हो रहा है। यह राज्य के लिए चिंता का विषय है। देश की जीडीपी में लगातार गिरवाट आ रही है।

पिछले पांच वर्षो में अडानी समूह में तीन गुना बढ़ोतरी हो गई। कई सेक्टर इनके लिए खोल दिये। रिलायंस समूह के कारोबार में भी दो गुना बढ़ोतरी हुई है।

Share This Article