Latest Newsझारखंडकोरोना के बढ़ते मामलों पर सख्त मप्र सरकार, पांच जिलों में रात...

कोरोना के बढ़ते मामलों पर सख्त मप्र सरकार, पांच जिलों में रात का कर्फ्यू शनिवार से

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

भोपाल: मध्य प्रदेश के पांच जिलों में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रात्रि का कर्फ्यू लागू करने का सरकार ने फैसला लिया है। यह रात्रिकालीन कर्फ्यू शनिवार की रात से लागू होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कोराना की स्थिति की समीक्षा की। चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य के पांच जिलों भोपाल, इंदौर, विदिशा, रतलाम और ग्वालियर में शनिवार को रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगेगा।

रात के समय कर्फ्यू लागू होने के बावजूद भारवाहक वाहनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाले कर्मचारी निर्बाध रुप से आ जा सकेंगे।

चौहान ने बताया कि राज्य में स्कूल व कॉलेज बंद रखे जाएंगे। नवमीं से 12वीं तक के छात्र मार्गदर्शन लेने के लिए विद्यालय जा सकेंगे।

ज्ञात हो कि राज्य में बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसको लेकर हर कोई चिंतित है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने पांच जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...