NEET पेपर लीक मामले में CBI ने 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, 6 पहले से अरेस्ट

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NEET Paper Leak : NEET-UG पेपर लीक (Paper Leak) मामले में CBI फुल एक्शन में आ गई है। उसने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

जांच एजेंसी ने आठ लोगों पर FIR दर्ज की है। इनमें से छह लोग पहले ही गिरफ्तार (Arrest) किए जा चुके हैं, दो अभी फरार हैं।

CBI ने जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

CBI की दिल्ली शाखा में NEET मामले में दर्ज FIR में नीतिश कुमार, रॉकी, अखिलेश कुमार, सिंकदर यादवेन्दु, बिट्टू कुमार, संजीव, अमित आनंद, आयुष राज को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से रॉकी और संजीव अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।

NEET पेपर लीक मामले में पटना पुलिस और ईओयू बिहार और झारखंड से अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है।

दिल्ली से CBI के तीन अधिकारी मंगलवार को पटना पहुंचे। टीम EOU के ADG नैयर हसनैन खान से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

DIG समेत अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात कर पेपर लीक से संबंधित कुछ पहलुओं पर जानकारी हासिल की है।

Share This Article