देश के 31 मुख्यमंत्रियों में 13 पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, झारखंड के CM भी…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Criminal Case on Chief Ministers : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से हाल में देश के मुख्यमंत्रियों (Chief Ministers)  के विषय में कई प्रकार की जानकारी देने वाली रिपोर्ट प्रकाशित हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 31 से 40 उम्र वाले एक, 41 से 50 उम्र वाले सात, 51 से 60 उम्र वाले 12, 61 से 70 उम्र वाले 5 और 71 से 80 उम्र वाले छह मुख्यमंत्री हैं।

31 में से 13 मुख्यमंत्रियों (42 प्रतिशत) ने अपने ऊपर आपराधिक मामले (Criminal Cases) घोषित किए हैं। इनमें से 10 मुख्यमंत्री (32 प्रतिशत) पर गंभीर आपराधिक हत्या का प्रयास, अपहरण, आपराधिक धमकी जैसे मामले घोषित हैं।

चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर मुख्यमंत्री

रिपोर्ट बताती है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। नायडू के पास 931 करोड़ से अधिक संपत्ति है। वहीं उन पर 10 करोड़ की देनदारी है।

चंद्रबाबू नायडू की खुद की आय 18 लाख है। अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 332 करोड़ से अधिक संपत्ति है।

कर्नाटक के सिद्धारमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास सिर्फ 15 लाख से ज्यादा संपत्ति है। जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्लाह 55 लाख से अधिक की संपत्ति के साथ इस लिस्ट पर दूसरे स्थान पर हैं।

केरल के सीएम पिनाराई विजयन 31 लाख से अधिक संपत्ति के साथ इस लिस्ट पर तीसरे स्थान पर हैं।

25 करोड़ के मालिक हैं हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren भी भारत के टॉप टेन अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं। हेमंत सोरेन के पास 25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

उन पर तीन करोड़ रुपये की देनदारी भी है। हेमंत सोरेन की खुद की आय 20 लाख है।

Share This Article