देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी, केरल में संकट कायम

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी दर्ज की जा रही है। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 28 हजार, 591 नए मरीज सामने आए हैं।

इनमें 20 हजार, 487 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। इस दौरान केरल में 181 मरीजों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे के भीतर पूरे देश में इस बीमारी से 338 लोगों की मौत हुई है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 34 हजार, 848 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में संक्रमण दर में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर घटकर 1.87 प्रतिशत हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 32 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं इससे अबतक कुल चार लाख, 42 हजार, 655 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 84 हजार, 921 हो गई है।

राहत भरी खबर है कि कोरोना से अब तक तीन करोड़, 24 लाख, 09 हजार 345 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.51 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।

आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 54 करोड़, 18 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में अबतक 73 करोड़, 82 लाख कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।

Share This Article