Homeभारतसंसद के पास आत्मदाह की कोशिश, युवक ने खुद को लगाई आग,...

संसद के पास आत्मदाह की कोशिश, युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Attempt to commit suicide near Parliament : दिल्ली (Delhi) के संसद भवन (Parliament) के पास आज बुधवार को बेहद ही हैरान करने वाली एक घटना घटी। दरअसल यहां एक व्यक्ति ने खुद को आग (Fire) लगाकर आत्मदाह (Suicide) करने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक, शख्स की पहचान Uttar Pradesh के बागपत जिला निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। घटना रेल भवन के गोल चक्कर पर हुई, जहां जितेंद्र ने पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

गंभीर रूप से झुलसे जितेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मौके से सुसाइड नोट बरामद

प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी मिला है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

घटनास्थल से पुलिस को पेट्रोल की बोतल बरामद हुई है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब क्रिसमस और नए साल को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस लगातार गश्त कर रही है और वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है।

ऐसे में यह सवाल उठता है कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद जितेंद्र पेट्रोल लेकर संसद भवन के करीब कैसे पहुंच गया।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...