Latest NewsUncategorizedघनघोर बारिश के कारण दिल्ली में हादसों में चली गई 6 लोगों...

घनघोर बारिश के कारण दिल्ली में हादसों में चली गई 6 लोगों की जान, पहले गर्मी अब बारिश ने किया परेशान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rain in Delhi : शुक्रवार को देश की राजधानी Delhi में मानसून के पहले दिन लगातार तीन घंटे तक घनघोर बारिश (Rain) हुई। पिछले 88 सालों में इस महीने हुई यह सबसे अधिक बारिश है।

बारिश से जुड़े हादसों (Accidents) में राष्ट्रीय राजधानी में 6 लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने बताया कि 1936 के बाद दिल्ली में पिछले 88 साल में जून में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।

1901 से 2024 की अवधि में यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है। मानसून (Monsoon) की पहली बारिश में ही दिल्ली के कई पॉश इलाकों में पानी भर गया।

इन इलाकों में लुटियंस दिल्ली भी शामिल है, जहां कई मंत्रियों और सांसदों का आवास है।

बारिश की वजह से चार जगह हुए हादसे

1. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक कैब चालक की मौत हो गई।

2. रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। न्यू उस्मानपुर इलाके में बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चों की जान चली गई।

3. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक अंडरपास में जमा बारिश के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

4. वसंत विहार में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। बचाव कार्य अभी जारी है। एक मजदूर का शव निकाला जा चुका है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...