शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कोरोना से उबरने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वह कोरोना संक्रमण से पूरी तरह उबरने के बाद से कुछ स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे थे। एम्स के अधिकारियों ने जानकारी दी है।

गौरतलब है कि, रमेश पोखरियाल निशंक 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 61 वर्षीय मंत्री कई दिनों तक चले इलाज के बाद वह रिकवर हुए थे, लेकिन एक बार फिर से उन्हें पोस्ट कोविड जटिलताओं से जूझना पड़ा है।

एक ओर दुनिया अभी कोरोना महामारी से जूझ रही है वहीं इस बीमारी से जुड़े कई नए खतरे सामने आ रहे हैं।

नए अनुसंधानों के अनुसार कोरोना संक्रमण ठीक होने के कुछ समय बाद कई लोगों में इसके दुष्प्रभावों के कारण अन्य बीमारियां हो रही हैं।

बता दें कि अब पोस्ट कोविड खतरों को लेकर चिंताएं जाहिर की जा रही हैं।

क्योंकि, ठीक होने के बाद भी लोग शारीरिक स्थिलता, आंशिक दिव्यांगता, मानसिक बीमारियों, फेफड़ों एवं दिल संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं।

जो लोग पहले से डायबिटीज और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे उनकी बीमारी का स्तर और खराब हुआ है। इसमें से कई बीमारियों का आगे भी इलाज जारी रखने की जरूरत होगी।

Share This Article