भारत जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा: PM मोदी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi : PM मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।

वह मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (INS ) के सचिवालय INS टावर का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। मोदी ने इसका भी जिक्र किया कि कैसे भारत Digital भुगतान में अग्रणी बन गया है।

मोदी ने कहा, ‘‘एक समय था जब कुछ नेता कहते थे कि डिजिटल लेन-देन भारत के लिए नहीं है। उनकी यह पूर्व धारणा थी कि इस देश में आधुनिक तकनीक काम नहीं कर सकती।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हालांकि, दुनिया देश के लोगों की क्षमताओं को देख रही है। आज भारत डिजिटल लेन-देन में नए कीर्तिमान बना रहा है। भारत के UPI और आधुनिक डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की वजह से लोगों की जिंदगी आसान हुई है और उनके लिए एक देश से दूसरे देश में पैसे भेजना आसान हुआ है।’’

मोदी ने कहा कि Indian Newspaper Society द्वारा किए गए प्रभावी काम से देश को लाभ होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया लोगों को उनकी ताकत से अवगत कराता है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया की स्वाभाविक भूमिका विमर्श को शुरू करना है।

मोदी ने कहा, ‘‘2014 से पहले ज्यादातर लोग स्टार्टअप शब्द से अनजान थे, लेकिन मीडिया ने इसे घर-घर तक पहुंचा दिया।’’

Share This Article