भारत

कोरोना की तरह मंकीपॉक्स की भी वैक्सीन देश में बनेगी: मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि Corona की तरह मंकीपॉक्स (Monkeypox) की भी वैक्सीन देश में बनेगी। इसके लिए प्रयास जारी हैं।

डॉ. मंडाविया ने राज्यसभा में मंकीपाक्स की वैक्सीन (Vaccine) से जुड़े सवाल पर बताया कि मंकीपॉक्स भारत और दुनिया में कोई नई बीमारी नहीं है।

टास्क फोर्स का भी किया गया गठन

वर्ष 1970 से अफ्रीका से दुनिया के कई देशों में पहुंचा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस पर विशेष ध्यान दिया है। भारत में भी इस पर निगरानी शुरू हुई है।

केरल में Monkeypox के मामले आए तो केंद्र सरकार ने वहां विशेषज्ञों की टीम भेजी। राज्य सरकार की भी पूरी मदद की जा रही है। इसके साथ टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है।

मंकीपॉक्स के संदर्भ में जागरुकता बहुत आवश्यक

Dr. Mandaviya ने कहा कि मंकीपॉक्स से डरने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकारों के साथ मिलकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

अगर परिवार में किसी को मंकीपॉक्स हुआ है तो 12-13 दिन उससे दूरी बना कर रखें तो उसको नियंत्रित किया जा सकता है।

सतर्कता से हम इसको नियंत्रित कर सकते हैं। मंकीपॉक्स के संदर्भ में जागरुकता बहुत आवश्यक है। केंद्र सरकार की ओर से नीति आयोग के सदस्य की अध्यक्षता में Task Force का गठन भी किया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker