Latest NewsUncategorizedमेहुल चोकसी बना दो देशों के पीएम की मुसीबत

मेहुल चोकसी बना दो देशों के पीएम की मुसीबत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारत में हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में वांछित हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को लेकर अब एंटीगुआ और डोमिनिका के प्रधानमंत्रियों पर भी आरोप लगने शुरू हो गए हैं।

डोमिनिका की कोर्ट को 2 जून यानी बुधवार को चोकसी के मामले में सुनवाई करनी है।

इससे पहले डोमिनिका के पीएम रूजवेल्ट स्केरिट पर देश के विपक्षी राजनेताओं ने आरोप लगाया है कि वह भगोड़े चोकसी को भारत वापस भेजने की साजिश का हिस्सा हैं।

डोमिनिका की संसद में विपक्ष के नेता लेनक्स लिंटन ने मांग की है कि मेहुल चोकसी को किन परिस्थितियों में डोमिनिका लाया गया, इसकी भी पूरी जांच हो।

उन्होंने यह भी कहा कि मेहुल चोकसी का यूं पकड़े जाना डोमिनिका, एंटीगुआ और भारत की मिलीभगत का हिस्सा है। उन्होंने चोकसी के प्रत्यर्पण को अमानवीय और कानून के शासन के खिलाफ बताया।

बता दें कि भारतीय हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा से बीती 25 मई को लापता हो गया था, लेकिन इसके बाद पिछले हफ्ते मंगलवार को उसे डोमिनिका की पुलिस ने अवैध रूप से देश में घुसने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

एंटीगुआ और डोमिनिका के बीच मुश्किल से 200 किलोमीटर की दूरी है। पीएम स्केरिट से पहले एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन पर भी आरोप लगे थे।

एंटीगुआ के विपक्ष का कहना था कि चोकसी के देश से गायब होने के पीछे पीएम ब्राउन की भूमिका है। गैस्टन ब्राउन कई बार यह कह चुके हैं कि डोमिनिका चोकसी को वापस एंटीगुआ भेजने की बजाय उसे भारत प्रत्यर्पित कर दे।

सोमवार को डोमिनिका की मुख्य विपक्षी पार्टी ने बयान जारी कर पीएम स्केरिट पर एंटीगुआ के पीएम संग मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।

साथ ही इस पूरे घटनाक्रम को डोमिनिका की छवि पर दाग बताया है। चोकसी के वकील ने दावा किया था कि भारतीय और एंटीगुआ के अधिकारी उसका अपहरण कर के डोमिनिका लाए थे।

सोमवार को चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने यह भी कहा कि मेहुल को शायद उस महिला ने हनीट्रैप किया, जिसके संपर्क में वह पिछले 6 महीने से था।

चोकसी को जब अगवा किया गया तो वह उसी महिला के घर गया हुआ था। यहां से उसे एक जहाज पर डोमिनिका ले जाया गया।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...