मुकेश सहनी ने NDA के साथ जाने की अटकलों पर लगाया विराम

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने बुधवार को NDA के साथ जाने की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी मजबूती से महागठबंधन के साथ है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mukesh Sahni puts an end to speculations About Joining NDA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने बुधवार को NDA के साथ जाने की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी मजबूती से महागठबंधन के साथ है। उनका लक्ष्य अगले Assembly Elections में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाना है।

पटना में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें NDA से कोई ऑफर नहीं चाहिए, उन्हें NDA से केवल निषादों का आरक्षण चाहिए।

उन्होंने कहा कि इतना तय है कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद भी हमारी मदद से ही सरकार बननी है। फिलहाल, हमारी पार्टी राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ है और अगले चुनाव के बाद हमारी सरकार बनेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि हमने 2014, 2019 और 2020 के चुनाव में NDA की मदद की है। हमारी उम्मीद है कि BJP ने निषाद आरक्षण का वादा किया था, उसे वह पूरा करेगी। केंद्र में उनकी सरकार है।

सहनी ने कहा कि वह सिर्फ कुर्सी के लिए राजनीति नहीं करते हैं। इससे पहले VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने सोशल मीडिया के प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगाया था, जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि मुकेश सहनी की पार्टी फिर NDA के साथ आने वाली है।

इसी बीच, बिहार के मंत्री ज़मा खान ने कहा था कि मुकेश सहनी अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर साथ आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। मंत्री प्रेम कुमार ने भी मुकेश सहनी के NDA के साथ आने पर स्वागत करने की बात कही है।

Share This Article