नवाब मलिक ED के लॉकअप में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में शुक्रवार को सुबह अचानक नवाब मलिक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसलिए उन्हें इलाज के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया।

काफी देर के बाद भी इलाज के दौरान आराम न होने पर नवाब मलिक को ईडी की टीम ने जेजे अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

ईडी की टीम ने नवाब मलिक को 23 फरवरी को माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के साथी के साथ जमीन का सौदा करने पर मनी लॉड्रिंग के तहत गिरफ्तार किया था।

इसके बाद कोर्ट ने नवाब मलिक को 3 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया था। कोर्ट ने नवाब मलिक को घर का भोजन व औषधि देने तथा वकील के सामने पूछताछ करने का आदेश दिया था।

आज सुबह अचानक नवाब मलिक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

नवाब मलिक की बीमारी के बारे में अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में तेज दर्द हो रहा था।

Share This Article