एनकाउंटर में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर, जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान…

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में जवानों ने इस नक्सली को मार गिराया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भोपाल : मध्य प्रदेश में शुक्रवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों (Naxalites and Security Forces) के बीच हुई मुठभेड़ (Encounter) में 14 लाख के एक नक्सली को मार गिराए जाने की खबर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में जवानों ने इस नक्सली को मार गिराया है।

घटना के बाद IG संजय कुमार, SP समीर सौरभ CEO हॉक घटनास्थल पर मौजूद है। अब पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान को तेज कर दिया है।

कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर

बताया जाता है कि रूपझर थाना अंतर्गत कुंदल-कोद्दापर के जंगल में मुठभेड़ शुरू हुई। कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है।

मारे गए नक्सली का नाम कमलु बताया जा रहा है। वह बीजापुर का रहने वाला है।

Share This Article