Latest Newsक्राइमरांची में नक्सलियों ने की फायरिंग, पोस्टरबाजी कर दी धमकी, दहशत में...

रांची में नक्सलियों ने की फायरिंग, पोस्टरबाजी कर दी धमकी, दहशत में पूरा परिवार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में नक्सली संगठन की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसके साथ ही गांव के ही रहने वाले रामपाल सिंह के घर के बाहर तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) संगठन के नाम से पोस्टर चिपकाया गया है।

हाथ से लिखे इस पोस्टर को राम पाल सिंह के घर पर लगाया गया है। नक्सलियों द्वारा पोस्टर लगाकर धमकी देने के बाद पूरा परिवार दहशत में है।

पोस्टर लगने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पोस्टर में है लिखा है कि उत्तरी दक्षिणी छोटानागपुर मैनेज नहीं करने पर फौजी कार्रवाई की जाएगी। अन्यथा एके 47 की गोली खाओगे। पोस्टर खलील जी के नाम से जारी की गई गई।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में चान्हो थाने की पुलिस पहुंची और घटनास्थल से बड़ी संख्या में खोखा बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि रामपाल का पूरा परिवार दशहत में है। रामपाल सिंह को दो अक्टूबर से ही धमकी मिल रही थी।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

spot_img

Latest articles

न्यूज अरोमा के नये दफ्तर का उद्घाटन, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव

रांची : झारखंड के प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल न्यूज अरोमा के नये दफ्तर का उद्घाटन...

धनबाद में कोयला कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई, 18 हजार करोड़ से ज्यादा की वसूली का नोटिस

Major Action Against Coal Companies : धनबाद जिले में जिला खनन विभाग (Mining Department)...

धनबाद नगर निगम चुनाव, नामांकन जांच के बाद 30 प्रत्याशी मैदान में

Dhanbad Municipal Corporation Election: नगर निकाय चुनाव को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह स्पष्ट...

खबरें और भी हैं...