
नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने नीट पेपर लीक मामले में कथित सरगना और एक कोचिंग सेंटर के संस्थापक समेत दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत बुधवार को 11 जुलाई तक बढ़ा दी।
कथित सरगना पी. वी. कुलकर्णी और रेनुकाई करियर सेंटर (आरसीसी) के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को दोपहर में विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता के समक्ष पेश किया गया।

