जनवरी में किया गया 1.38 लाख करोड़ GST कलेक्शन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण संसद में आज बजट पेश करने जा रही हैं। बजट से पहले देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

पिछले माह वस्तु और सेवा कर का रिकॉर्ड संग्रह हुआ है। जनवरी माह में 1.38 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन किया गया।

पिछले साल के जनवरी माह के मुकाबले यह कलेक्शन 15 फीसदी ज्यादा है। सरकार को भरोसा है कि आने वाले दिनों में भी जीएसटी कलेक्शन में तेजी का यह दौर बना रहेगा। सरकार ने नए साल में 8.5 फीसदी की आर्थिक ग्रोथ का अनुमान लगाया है।

उल्लेखनीय है कि यह लगातार चौथा महीना है, जब जीएसटी का कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है।

पिछले साल अप्रैल में अब तक सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन 1।39 लाख करोड़ रुपए हुआ था। वित्त मंत्रालय के अनुसार दिसंबर, 2021 में कुल 6.7 करोड़ ई-वे बिल तैयार किए गए थे। यह आंकड़ा नवंबर माह के मुकाबले 14 फीसदी अधिक था।

नवंबर में कुल 5.8 करोड़ ई-वे बिल ही तैयार हुए थे। जनवरी में जीएसटी के कलेक्शन में 24,674 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी सीजीएसटी की है।

स्टेट जीएसटी के तौर पर सरकार को 32,016 करोड़ रुपए मिले हैं।

आईजीएसटी के तौर पर कुल 72,030 करोड़ रुपए हासिल हुए। केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जनवरी 2022 में 18,000 करोड़ रुपए का जीएसटी मुआवजा दिया था।

जनवरी 2022 के महीने के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 15 फीसदी अधिक और जनवरी 2020 में जीएसटी राजस्व से 25 फीसदी अधिक है।

महीने के दौरान, माल के आयात से राजस्व 26 फीसदी अधिक था और राजस्व घरेलू लेनदेन से (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से राजस्व की तुलना में 12 फीसदी अधिक है।

 

Share This Article