Latest Newsटेक्नोलॉजीपैन कार्ड को आधार से नहीं कराया लिंक तो SBIखाताधारको की कई...

पैन कार्ड को आधार से नहीं कराया लिंक तो SBIखाताधारको की कई सेवाएं कर दी जाएगी बंद!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई समय-समय पर नई-नई आकर्षक स्कीम पेश करता रहता है, जिस पर खाताधारकों का रिस्पॉन्स भी अच्छा रहता है।

अब एसबीआई ने एक बड़ी जानकारी साझा की है, जिसमें खाताधारकों को अलर्ट किया है। बैंक की जानकारी के मुताबिक अगर खाताधारकों ने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया तो कस्टमर की कई सेवाएं बंद कर दी जाएगी।

ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किया ट्वीट

एसबीआई ने ट्वीट कर कहा कि ‘हम अपने ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने पैन को आधार से लिंक करें और एक निर्बाध बैंकिंग सेवा का आनंद लेते रहें हैं।

पैन को आधार से जोड़ने की अवधि बढ़ी

यदि इन्हें लिंक नहीं किया गया तो, तो पैन इनएक्टिव हो जाएगा और स्पेसिफाइड ट्रांजैक्शन के इस्तेमाल मे बाधा होगी।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा 30 सितंबर 2021 से बढ़ा कर 31 मार्च 2022 कर दी।

ऐसे करें लिंक

– सबसे पहले आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home

– यहां बाईं तरफ आपको Link Aadhaar का विकल्प दिखेगा, इसको क्लिक करें।

– एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको PAN, AADHAAR और आधार में आपका नाम जैसे लिखा है, भरना है।

– अगर आपके आधार कार्ड में सिर्फ जन्म का साल है तो ‘I have only year of birth in aadhaar card’ के बॉक्स को टिक करें।

– अंत में कैप्चा कोड डालें या OTP के लिए टिक करें।

– भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के साथ अपने डिटेल्स को सफलतापूर्वक सत्यापित करने के बाद, आपका पैन-आधार लिंकिंग पूर्ण हो जाएगा।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...