Latest NewsUncategorizedवरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उठाया सवाल

वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उठाया सवाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि सशक्त कानून व्यवस्था का मतलब कानून का भय होता है, पुलिस का नहीं।

वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए एक लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा है कि सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं हो सकता है।

वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े, यह बहुत कष्टदायक है।

वरुण ने आगे अपने ट्वीट में लिखा है , भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो,पुलिस का नहीं।

आपको बता दें कि 2022 में दोबारा सरकार बनाने के मिशन में लगी भाजपा कानून व्यवस्था को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बता कर प्रचारित कर रही है।

भाजपा के रणनीतिकारों का यह मानना है कि कानून व्यवस्था को ठीक करना योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है और इसके सहारे 2022 में फिर से प्रदेश की जनता का विश्वास हासिल किया जा सकता है।

पिछले लंबे समय से अपने ट्वीट और पत्रों के जरिए भाजपा को असहज स्थिति में डालने वाले वरुण गांधी ने एक बार फिर से भाजपा के लिए विकट स्थिति पैदा कर दी है।

spot_img

Latest articles

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

खबरें और भी हैं...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...