झारखंड : यहां कांग्रेस नेता की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से भिखारन की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जमशेदपुर में कीनन स्टेडियम के सामने रविवार की दोपहर कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाकिर खान की स्कॉर्पियो ने एक महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि महिला स्टेडियम के पास आनेवाले लोगों से भीख मांगकर पेट भरती थी।

दोपहर के वक्त कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाकिर खान की स्कॉर्पियो कार लेकर पहुंचे तीन युवकों ने गरीब महिला पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी।

दुर्घटना के बाद एक युवक फरार हो गया, जबकि दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। महिला के शव को सड़क से उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो पर सवार सभी युवक जेआरडी स्टेडियम की तरफ से आ रहे थे।

स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। वाहन में सवार युवक गाड़ी के जरिये स्टंट कर रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गयी। वह सड़क की दूसरी तरफ बने डिवाइडर को तोड़ते हुए बाहर निकली।

इस दौरान सड़क किनारे धूप में बैठी महिला वाहन की चपेट में आ गयी। महिला को कुचलते हुए स्कॉर्पियो किनारे बनी दीवार से जा टकरायी। स्कॉर्पियो ने कीनन स्टेडियम के पास लगे कई पेड़-पौधों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

मरनेवाली महिला का नाम और पता नहीं मिल सका है। लोगों ने बताया कि वह यहीं भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी।

Share This Article