रिम्स में शुरू हुआ कंबल बैंक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल में मरीजों को सुविधा देने को लेकर रिम्स प्रबंधन गंभीर नजर आ रहा है।

इसे लेकर आए दिन मरीजों के हित में कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं ताकि इसका लाभ यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को मिल सके।

इसी क्रम यहां पर इलाज करा रहे मरीजों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कंबल बैंक की शुरूआत की गई है।

यहां भर्ती मरीज के परिजनों को कंबल के लिए दो सौ रुपये का टोकन सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा करना होगा।

इसके बाद उन्हें कंबल दिया जाएगा। इसके अलावा मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें कंबल बैंक में कंबल जमा करना होगा।

इसके बाद सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाएगी। नियानुसार, डिस्चार्ज के बाद कंबल नहीं लौटाने पर उनपर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। कंबल लेने के लिए सेंट्रल इमरजेंसी के पास कार्यालय बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार कंबल की निगरानी की जिम्मेवारी रिम्स में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों के पास है। वे मरीजों को कंबल देंगे और उसकी निगरानी भी करेंगे। रिम्स के पास अभी कुल 650 कंबल है।

Share This Article