पलामू में JJMP का उग्रवादी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: झारखंड-बिहार पुलिस की संयुक्त छापेमारी में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सदस्य नवीन राम उर्फ नरेश राम को गिरफ्तार किया गया है।

इसकी गिरफ्तारी बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र के बेनी गांव से हुई है।

हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की सुबह पलामू के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 86/21 का नामजद अभियुक्त नवीन राम उर्फ नरेश राम बिहार के टंडवा थाना क्षेत्र के बेनी गांव आने वाला है।

सूचना पर छापेमारी दल का गठन किया गया। टंडवा थाना और एसएसबी 29 कालापहाड़ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

 

एसडीपीओ ने बताया कि यह उग्रवादी जेजेएमप के अलावा कई और प्रतिबंधित संगठनों और आपराधिक गिरोहों के लिए काम कर चुका है। इसके विरुद्ध हुसैनाबाद थाना में दो कांड दर्ज है।

Share This Article