जनता की उम्मीदों की हत्या करने वाला बजट: संजय सेठ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची सांसद संजय सेठ ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जनता की उम्मीदों की हत्या करने वाला बजट है।

इस सरकार में राज्य की जनता की खूब हत्याएं हो रही है। अब यह सरकार उनकी उम्मीदों की भी हत्या करने वाली है। बजट को लेकर राज्य की जनता को बड़ी उम्मीद थी कि जिन मुद्दों पर यह सरकार आई है।

उन मुद्दों पर काम करने की कुछ बात होगी। उन मुद्दों के लिए बजट के प्रावधान होंगे। रोजगार के लिए बजट के प्रावधान होंगे लेकिन इस सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया कि जनसरोकार से इस सरकार को कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार वही करेगी, जिससे जनता को अधिक से अधिक धोखा दिया जा सके। जनता के साथ छल किया जा सके।

सेठ ने कहा कि कहने को तो सरकार ने बजट में बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर दी लेकिन इसका पैसा आएगा कहां से इसका कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है।

जब पैसा आने का कोई स्पष्ट जरिया नहीं हो हम खर्च की कल्पना नहीं कर सकते, इसलिए यह बजट सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला बजट है।

Share This Article