महाराष्ट्र में आज रात 28 मार्च रात 8 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रविवार रात 28 मार्च रात 8 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है।

रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक समुद्र तटों पर नहीं जा पाएंगे। ड्रामा थिएटर भी बंद हो जाएंगे। महाराष्ट्र में कोरोना के रोज नए मामले रिकॉर्ड बना रहे हैं।

इसमें राजनीतिक, धार्मिक और अन्य सभी तरह की भीड़ इकट्ठा करने पर रोक शामिल है। रेस्तरां, गार्डेन और मॉल रविवार से 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नहीं खुलेंगे।

उद्धव ठाकरे सरकार ने एक आदेश में कहा, पांच से ज्यादा लोगों को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे के बीच कई इकट्ठा होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

अगर किसी ने नियम का उल्लंघन किया तो प्रति व्यक्ति के हिसाब से 1000 रुपये का जु्र्माना लगाया जाएगा।

गाइडलाइन में कहा गया है कि प्रतिबंध के समय में सभी उद्यान, बीच और अन्य सार्वजनिक स्थान बंद रहेंगे।

फेस मास्क न पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। किसी भी तरह की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों की अनुमति नहीं होगी।

Share This Article