रांची में अब नहीं दिखेगा कहीं भी कचरा, नगर निगम ने उठाया यह बड़ा कदम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में अब गंदगी नहीं दिखेगी। जी हां, रांची को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।

इसके तहत रांची के पॉश इलाकों में 24 घंटे में तीन बार साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा।

बता दें कि अभी सिर्फ दो बार सिटी में सफाई की जाती है। लेकिन, अब रांची नगर निगम के निर्णय के अनुसार दोपहर 2 बजे से 3 बजे के करीब भी शहर के सभी प्रमुख इलाकों में साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा।

क्या है प्लान

इसके लिए सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी नए सिरे से तय की जाएगी। इसमें फिरायालाल, मेन रोड, मोरहाबादी, लालपुर, हरमू, जैसे सभी प्रमुख इलाके शामिल किए गए हैं।

तय किया गया है कि इन इलाकों में गंदगी फैलाने वाले लोगों पर ऑन स्पाट जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए रांची नगर निगम की टीम लगातार मूवमेंट पर रहेगी।

शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापार करने वाले लोगों से अपील की गई है कि वो अपनी दुकान और प्रतिष्ठान के सामने गंदगी न फैलाएं।

दुकानदारों को लास्ट वार्निंग

रांची नगर निगम के नए प्लान के तहत अगर कोई दुकानदार अपनी दुकान का कचरा सड़क पर फेंकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदारों से कहा गया है कि वे हर हाल में डस्टबिन का इस्तेमाल करें।

दुकान से निकलने वाला कोई भी अपशिष्ट बाहर सड़क पर या नाली में नहीं फेंकें। रांची नगर निगम के उच्चाधिकारियों की बैठक में संबंधित प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई। इसे लागू करने के तरीके पर कार्य योजना तैयार की जा रही है।

Share This Article