टेक्नोलॉजी

भारत में मात्र 1999 में लॉन्च हुई NoiseFit Vortex Plus स्मार्टवॉच, सिंगल चार्ज में चलेगी 168 घंटा

NoiseFit Vortex Plus smartwatch: Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Vortex Plus को मार्केट में लांच किया है। इसे Mash Metal, Leather, Silicone आदि स्ट्रैप ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

स्मार्टवॉच में 1.46 इंच का एमोलेड डिस्प्ले (Amoled Display) दिया गया है। यह कई हेल्थ फीचर्स जैसे Blood Oxygen Level, Stress Monitoring आदि को सपोर्ट करती है।

NoiseFit Vortex Plus की किमत

Noise

NoiseFit Vortex Plus की कीमत की बात करें तो कंपनी इसे फिलहाल Special Pricing के तहत लॉन्च करने जा रही है जो कि Rs 1999 है। कलर और Strap Option में यूजर ढेरों चॉइस कंपनी ने दी है।

इसे Noise की Official वेबसाइट के अलावा Amazon ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है।

NoiseFit Vortex Plus की बैटरी

Noise

बैटरी लाइफ की बात करें तो Smartwatch में सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिल जाता है। स्मार्टवॉच NOISE OS पर काम करती है। रोचक फीचर के रूप में एनिमेटेड वॉचफेस के अलावा इसमें मूड के आधार पर भी वॉचफेस को सेट किया जा सकता है।

NoiseFit Vortex Plus के फिचर्स

Noise Vortex Plus

NoiseFit Vortex Plus के स्पेसिफिकेशंस की बात करें स्मार्टवॉच में 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में 600 निट्स तक की Peak Brightness दी गई है। यह Always on Display के साथ आती है।

इसमें 100 से ज्यादा एनिमेटेड वॉचफेस मिलते हैं। यह Noise Tru Sync टेक्नोलॉजी से लैस है और ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे Heart Rate Monitoring, SpO2 Monitoring, Sleep Tracking, Stress Management, और Female Cycle Tracker आदि दिए गए हैं। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी मिलते हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker