सैफ अली खान की बहन सबा खान को नोटिस जारी

सऊदी अरब (Saudi Arab) स्थित मदीना में कितनी संपत्ति है। उससे कितनी आय हो रही है। आय का उपयोग किन मदों में किया जा रहा है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भोपाल: Madhya Pradesh Waqf Board ने अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन और नवाब मंसूर अली खान पटौदी की बेटी,सबा खान को नोटिस जारी किया है।

वक्फ बोर्ड ने यह तीसरा नोटिस जारी किया है। सबा खान से पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।

मदीना स्थित रूबात में 2023 के हज यात्रियों के ठहरने की क्या व्यवस्थाएं की गई हैं। हज यात्रियों (Haj Pilgrims) को सुविधा मिलेगी या नहीं।

सऊदी अरब (Saudi Arab) स्थित मदीना में कितनी संपत्ति है। उससे कितनी आय हो रही है। आय का उपयोग किन मदों में किया जा रहा है।

सैफ अली खान की बहन सबा खान को नोटिस जारी Notice issued to Saif Ali Khan's sister Saba Khan

पहले 2नोटिस जारी किए गए

पहले 2नोटिस जारी किए गए थे। उनका कोई जवाब नहीं दिए जाने के बाद यह तीसरा नोटिस जारी किया गया है।

नवाब मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सबा सुल्तान औकात ए शाही की मुतवल्ली हैं।

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड और उनकी निजी संपत्ति को लेकर जो विवाद चल रहा है। नोटिस को उससे जोड़कर इसे देखा जा रहा है।

Share This Article