कोडरमा में 50 लोगों को अफीम की खेती नहीं करने का नोटिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: थाना प्रभारी नंदन कुमार सिंह (Nandan Kumar Singh) के नेतृत्व में Lavaling Police Station (लावालींग थाना) पुलिस की टीम और वन कर्मियों ने थाना क्षेत्र स्थित वन विश्रामागार के समीप अफीम (Opium) की खेती को लेकर जागरूकता अभियान (Awareness Program) चलाया।

इस दौरान थाना प्रभारी ने लगभग 50 लोगों को अफीम की खेती नहीं करने का नोटिस दिया।

साथ ही पोस्ते (Poppy) की खेती के आरोप में फरार चल रहे आरोपियों को जल्द ही लावालांग थाने में सरेंडर (Surrender) करने का संदेश दिया।

थाना प्रभारी के द्वारा ग्रामीणों को अफीम की खेती का दुष्परिणाम एवं कानूनी जानकारी (Legal Information) दी गई।

उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों (Villagers) को समझाया कि अफीम एवं पोस्ता की खेती ना करें।

मौके पर लावालींग मुखिया नेमन भारती, वनरक्षी अमित कुमार, दुर्गा प्रसाद महतो, सिकंदर कुमार और रवि कुमार समेत सभी गांवों के वन अध्यक्ष व ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article