ओडिशा : छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज

ओडिशा के झारसुगुड़ा नवोदय विद्यालय में 12वीं की छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ पॉक्सो और बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर: ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की 12वीं कक्षा की एक छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पी़ड़न करने के आरोप में प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

झारसुगुड़ा की एसपी सोनाली सिंह परमार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर झारसुगुड़ा सदर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि हमें जेएनवी के प्रधानाचार्य की ओर से विद्यालय की एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत मिली है। हम आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।