सिमडेगा में ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: जलडेगा ओड़गा मुख्य पथ के बनजोगा नीचेटोली मोड़ पर पुलिया के पास गेनमेर ओड़गा से आ रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में गेनमेर पहानटोली निवासी चिनों जोजो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद जलडेगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची कर घायलों को सीएचसी जलडेगा में भर्ती कराया।

शव को पुलिस ने सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो तथा चालक को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया।

सीएचसी जलडेगा में गंभीर स्थिति को देखते हुए चार घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अन्य लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया।

गेनमेर से किसी काम के लिए ऑटो को रिजर्व कर 15 लोग सवार होकर जलडेगा की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान घटना बनजोगा के पास घटी। बताया जाता है कि ऑटो गेनमेर के नमन कंडुलना नामक व्यक्ति का है।

Share This Article