मछली मारने को लेकर पिटाई से मौत मामले में 24 घंटे में पकड़े जाएंगे अन्य आरोपी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : जिले के चंदवारा थाना के कांड संख्या 75/23 में दर्ज मामले के मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में जोगीडीह निवासी मृतक के परिजन और ग्रामीण मंगलवार को SP कोडरमा से मिलने पहुंचे।

SP की अनुपस्थिति में इंस्पेक्टर निरंजन उरांव और कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम के साथ पूर्व विधायक एवं ग्रामीणों से वार्ता हुई। पूर्व विधायक ने कांड के मुख्य आरोपित जिब्राइल अंसारी की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस अधिकारियों ने मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी 24 घंटे में करने का आश्वासन दिया है।

मछली के एक केज में छुप गए

उल्लेखनीय है कि विगत 5 सितंबर को दिनेश यादव मित्र रामदेव यादव, मल्लू यादव और लालो यादव के साथ तिलैया डैम के महरमूता मछली पकड़ने गया था।

इसी दौरान बारिश होने पर सभी डैम में बने मछली के एक केज में छुप गए, जहां मछली केज के संचालक जिब्राइल अंसारी एवं अन्य ने मछली चोरी करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की गई थी।

इसमें दिनेश यादव की मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में पूर्व में कुछ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Share This Article