पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में हुआ था झगड़ा

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pakur Crime News: पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के धरनीपहाड़ गांव में पत्नी ने ईंट से वार कर पति की जान ले ली। घटना गुरुवार रात की है।

मृतक की पहचान लोफड़ा पहाड़िया (30) के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, लोफड़ा को शक था कि उसकी पत्नी जुनकी पहाड़िन का किसी और से अवैध संबंध है।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

महाशिवरात्रि के दिन हुआ था विवाद

मृतक के चचेरे भाई शिबू पहाड़िया ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन लोफड़ा ने पत्नी को किसी और के साथ घूमते देखा था।

इसके बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए गांव में बैठक भी हुई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।

गांववालों ने दी सूचना

घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के पिता को दी, जो गांव के दूसरे टोला में रहते हैं। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

हिरणपुर थाना प्रभारी गोपाल कुमार महतो ने बताया कि आरोपी जुनकी पहाड़िन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article