पलामू उपायुक्त ने सुदूरवर्ती गांवों का किया दौरा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर : उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को नौडीहा बाजार प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों का दौरा किया। इस दौरान वे ग्रामीणों से रूबरू भी हुए।

उनके साथ सहायक समाहर्ता दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी एनपी गुप्ता, छतरपुर एसडीपीओ और नौडीहा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद थे।

नौडीहा बाजार के सुदूरवर्ती गांव के भ्रमण के दौरान उपायुक्त वहां के ग्रामीणों से बात की। उन्होंने ग्रामीणों से पेंशन और राशन से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली।

साथ ही गांव में मौजूद पेयजल की समस्या के बारे में जाना। उपायुक्त ने नौडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि योजनाबद्ध तरीके से इन समस्याओं का निष्पादन किया जाए।

साथ ही इसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने मोटरसाइकिल और पैदल चलकर सुदूरवर्ती इलाकों का दौरा किया।

उपायुक्त ने कहा कि सुदूरवर्ती इलाकों के विकास से ही पलामू जिले का संपूर्ण विकास संभव है। उन्होंने इसके लिए पदाधिकारियों को ग्रामीणों के समस्याओं का निष्पादन आवश्यक रूप से करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने गांव में मौजूद बच्चों से भी बातचीत की और उनके परिवारजनों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।

उपायुक्त ने कहा कि सुदूरवर्ती गांव में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं कैसे पहुंचे इसके तहत जिला प्रशासन से जुड़ी पूरी टीम निरंतर कार्य कर रही है।

नौडीहा बाजार प्रखंड के दौरे के दौरान वे हंता कला उत्क्रमित मिडिल स्कूल भी पहुंचे। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया।

विद्यालय में चार पारा शिक्षक मौजूद थे। उपायुक्त ने वहां मौजूद शिक्षकों से विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया।

Share This Article