पटना हाई कोर्ट में बढ़ी एक जज की संख्या, जस्टिस विपिन मनुभाई पंचोली ने ली शपथ

भारत के मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश के बाद उन्हें पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: गुजरात उच्च न्यायालय के जज न्यायमूर्ति विपिन मनुभाई पंचोली (Vipin Manubhai Pancholi) ने सोमवार को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

राजभवन में एक समारोह आयोजित किया गया जहां बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) ने न्यायमूर्ति पंचोली को शपथ दिलाई।

पटना हाई कोर्ट में बढ़ी एक जज की संख्या, जस्टिस विपिन मनुभाई पंचोली ने ली शपथ-Number of judges increased in Patna High Court, Justice Vipin Manubhai Pancholi took oath

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने पंचोली

भारत के मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश के बाद उन्हें पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

इससे पहले के.वी. चंद्रन (KV Chandran) ने इस साल मार्च में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

उन्होंने न्यायमूर्ति संजय करोल का स्थान लिया था जिन्हें सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था।

Share This Article