आठ दिन में सात बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम: मल्लिकार्जुन खड़गे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बीते आठ दिनों में सात बार पेट्रोल-डीजल की कीमते बढ़ चुकी हैं।

खड़गे ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि केन्द्र सरकार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों को कम करना चाहिए लेकिन सरकार की ओर से यह तर्क दिया जा रहा है कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण तेल के भाव बढ़ रहे हैं ।

खड़गे ने कहा कि केन्द्र सरकार यूक्रेन और रूस के युद्ध के नाम पर तेल की कीमतों को बढ़ा रही है जबकि यहां से कच्चे तेल सिर्फ एक फीसदी आयात किए जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते कई दिनों से तेल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस केन्द्र सरकार को घेरती रही है। मंगलवार को भी खड़गे ने कहा था कि केन्द्र सरकार को चाहिए कि बढ़ते दामों को नियंत्रित कर आम लोगों को राहत दे।

उन्होंने कहा था कि मौजूदा सरकार हर दिन पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और अन्य चीजों का दाम बढ़ा रही है। कांग्रेस ने सदन में भी बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों का विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि था कि कांग्रेस ने सदन में मांग की है कि पेट्रोल-डीजल के दाम जो यूपीए के समय में थे उसी पर उपलब्ध कराए जाएं।

Share This Article