लाल किला हिंसा में शामिल 45 और उपद्रवियों की तस्वीरें जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लाए गए केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का बीते ढ़ाई महीने से प्रदर्शन जारी है।

इसी बीच दिल्ली पुलिस ने लाल किले की हिंसा में शामिल 45 और उपद्रवियों की तस्वीर जारी की है।

यह तमाम उपद्रवी अलग-अलग सीसीटीवी और दिल्ली पुलिस को प्राप्त वीडियो में हिंसा करते हुए देखे गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लाल किला हिंसा मामले में अब तक 44 एफआईआर दर्ज हुईं हैं।

दिल्ली पुलिस की क्राइम सेल सीसीटीवी और प्राप्त वीडियो के माध्यम से उपद्रवियों की तलाश में जुटे हुए हैं।

अब तक पुलिस ने लगभग 150 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हालांकि लाल किला हिंसा मामले का मुख्य साजिशकर्ता दीप सिद्धू फरार है।

लेकिन वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार वीडियो पोस्ट कर किसानों को भड़काने की कोशिश करता रहता है।

 उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली थी।

लेकिन रैली अचानक से उग्र हो गई और तय मार्ग से अलग होकर लाल किले की तरफ बढ़ गई।

इस दौरान उपद्रवियों ने लाल किले में निशान साहिब का झंडा फहराया था और तोड़फोड़ की थी।

Share This Article