PM मोदी ने बिहार के CM नीतीश और झारखंड के CM हेमंत की अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन से कराई मुलाकात…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीर जारी की है, जिसमें वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुख्यमंत्रियों का परिचय करवाता दिख रहे हैं।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : रविवार को G 20 शिखर सम्मेलन का समापन हो गया। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर का आयोजन किया था, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री सहित कई बड़े अधिकारी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीर जारी की है, जिसमें वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुख्यमंत्रियों का परिचय करवाता दिख रहे हैं।

एक तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Hemant Soren) और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) का परिचय कराते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी दिख रहे हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति डिनर में शामिल होने वाले कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सुक्खू इकलौते हैं।

G 20 के नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

रविवार की सुबह राजघाट पर जी20 नेताओं की पीएम मोदी ने अगवानी की। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण राजघाट पर जलजमाव हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग सबसे पहले राजघाट पहुंचने वाले नेताओं में शामिल थे।

प्रधानमंत्री जी20 नेताओं को ‘बापू कुटी’ के महत्व के बारे में समझाते नजर आए। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद जी20 नेता ‘लीडर्स लाउंज’ में ‘शांति दीवार’ पर हस्ताक्षर भी करेंगे।

Share This Article