Latest Newsझारखंडआज शाम 6:30 बजे रांची पहुंच रहे हैं पीएम मोदी, रोड शो...

आज शाम 6:30 बजे रांची पहुंच रहे हैं पीएम मोदी, रोड शो करते हुए पहुंचेंगे राजभवन, ट्रैफिक में परिवर्तन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi in Ranchi : झारखंड (Jharkhand) में अपने दो दिवसीय चुनावी दौरे को लेकर शुक्रवार को शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) राजधानी Ranchi पहुंचेंगे।

राजभवन (Rajbhawan) में रात्रि विश्राम करेंगे। उसके बाद शनिवार को पलामू (Palamu) और लोहरदगा (Lohardaga) में जनसभा एवं रोड शो (Road Show) के बाद दोपहर 2 बजे रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) आएंगे।

यहां से बिहार (Bihar) के दरभंगा के लिए रवाना होंगे।

इसके पहले शुक्रवार को वे बंगाल (Bengal) से चाईबासा आएंगे।

चाईबासा के टाटा कॉलेज ग्राउंड (Tata College Ground) में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से शाम 6.30 बजे रांची पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से राजभवन तक होगा रोड शो

शुक्रवार को रांची में प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से रोड शो करते हुए शाम 7 बजे राजभवन पहुंचेंगे।

रात्रि विश्राम के अगले दिन शनिवार को वह सुबह 9.45 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

वहां से हेलीकॉप्टर से पलामू जाएंगे। 11 बजे पलामू के चियांकी एयरपोर्ट ग्राउंड में जनसभा के बाद 11.45 बजे चियांकी से पलामू हेलीपैड तक रोड शो करेंगे।

दोपहर 12.30 बजे गुमला के सिसई जाएंगे। सिसई में जनसभा के बाद लोहरदगा हेलीपैड तक रोड शो करेंगे। दोपहर 1.45 बजे लोहरदगा से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 2:15 बजे से बिहार के दरभंगा रवाना होंगे।

यातायात के रूट में परिवर्तन

जिला प्रशासन ने दोपहर 3 बजे से हरमू रोड (Harmu Road) में वाहनों का परिचालन बंद रखने का आदेश जारी किया है। सुरक्षा में दो हजार जवान और अधिकारी तैनात किए गए हैं।

बताया गया कि रोड शो को देखते हुए सभी ऊंची इमारतों पर स्नाइपर (Sniper) तैनात किए गए हैं। CCTV और ड्रोन (Drone) से निगरानी की जाएगी। तीन लेयर में सुरक्षा रहेगी। रैफ की दो कंपनियों को अलग से तैनात किया गया है।

आज और कल कब-कहां क्या कार्यक्रम

● 6.30 बजे शाम प्रधानमंत्री रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से राजभवन तक रोड शो करेंगे।

● 7.00 शाम रोड शो राजभवन तक पहुंचेगा, यहां पीएम रात्रि विश्राम करेंगे।

● शनिवार को सुबह 9.45 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।

● 10.00 बजे सुबह एयरपोर्ट पहुंचकर पलामू के चियांकी के लिए रवाना होंगे।

● 1.45 बजे लोहरदगा से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे।

● 2.25 बजे रांची एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान से दरभंगा रवाना होंगे।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...