26 फरवरी को इस आदर्श रेलवे स्टेशन का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे PM मोदी…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Amrit Station Scheme: PM मोदी 26 फरवरी को अमृत स्टेशन योजना के तहत आदर्श रेलवे स्टेशन (Adarsh ​​Railway Station) का Video Conferencing के माध्यम से शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस दौरान धनबाद रेल मंडल के 20 जगहों पर भी कार्यक्रम होना है।

इसको लेकर शनिवार को Dhanbad रेल मंडल के DRM कमल किशोर सिन्हा ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी।

सिन्हा ने बताया कि 26 फरवरी को धनबाद रेल मंडल में 20 जगहों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ROB, RUB और आदर्श रेलवे स्टेशन का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसमें कुल 17 लिमिटेड हाइट सब-वे और दो ROB का शिलान्यास होगा।

उन्होंने बताया कि करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से हुए इस विकास कार्य के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय सांसद विधायक के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहेंगे।

सिन्हा ने बताया कि 2047 के विकसित भारत का विकसित रेल प्रतियोगिता में चयनित हुए छात्र-छात्राओं द्वारा इस दौरान एक कल्चरल कार्यक्रम पेश किया जाएगा। इसके माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के तहत विकसित रेल पर उनके सुझाव और विचारों को सुना जाएगा। साथ ही इन चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके सुझावों को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रेल क्रॉसिंग गेट पर LHS और ROB बन जाने से इसका सुरक्षात्मक विकास कैसे होगा इसपर भी स्थानीय लोगों से राय ली जाएगी। इसके अलावा भविष्य में रेल में होने वाले विकास कार्यों में जनता क्या-क्या बदलाव चाहती है, इस पर भी उनके विचार लिए जाएंगे।

Share This Article