नाबालिक की मौत और दुष्कर्म मामले में 3 अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने दबोचा, मुख्य आरोपी की निशानदेही पर…

अब इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, ईनमें मुख्य आरोपी कैफ का चाचा मकबूल, भाई आरिफ और ग्रामीण हातिम शामिल हैं

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: चंद दिन पहले गिरिडीह जिले के बिरनी थाना इलाके के एक गांव की नाबालिग लड़की थोरिया गांव के कुएं में कूद गई (Jumped Into The Well) थी। उसे कुएं से निकाल कर उसके परिजनों को सौंपा गया था।

बाद में लड़की ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या (Rape and Murder) का आरोप लगाया था। लड़की की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी थोरिया के मो कैफ को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था।

उसे पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। अब इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईनमें मुख्य आरोपी कैफ का चाचा मकबूल, भाई आरिफ और ग्रामीण हातिम शामिल हैं।

दुष्कर्म की पुष्टि के लिए FSL रिपोर्ट का इंतजार

तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि सरिया-बगोदर SDPO नौशाद आलम (SDPO Naushad Alam) ने की है। बताया गया कि गिरफ्तारी मुख्य आरोपी मो कैफ की निशानदेही पर हुई है। कैफ पिछले चार दिनों से पुलिस रिमांड पर है।

इन चार दिनों की रिमांड के दौरान कैफ से लगातार पूछताछ की गई है। कैफ ने हर वह बात बताई है,जो नाबालिग के शोषण और मौत (Exploitation and Death) से जुड़ी हुई।

दूसरी तरफ रविवार को जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उन्होंने कांड में संलिप्तता स्वीकार की है। बता दें कि लड़की का पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post Mortem Report) पुलिस को मिल गया है।

SDPO नौशाद आलम (SDPO Naushad Alam) ने बताया कि रिपोर्ट में लड़की की मौत की वजह कुएं में कूदना और फेफड़ा तक का पानी जाना बताया गया है। दुष्कर्म की पूर्णतः पुष्टि के लिए FSL की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article