रविवार को रांची के कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित, पहले निपटा लें जरूरी काम

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Power Supply will be Disrupted on Sunday: राजधानी रांची के लोगों के लिए एक जरूरी सूचना है। 18 जनवरी, रविवार को शहर के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती मरम्मती और तकनीकी कार्यों के कारण की जा रही है।

बिजली विभाग (Electricity Department) ने पहले ही इसकी जानकारी दे दी है, ताकि लोग अपने जरूरी काम समय रहते पूरे कर सकें।

हरमू क्षेत्र में मरम्मती कार्य के कारण पावर कट

हरमू स्थित उपकेंद्र से निकलने वाली 11 केवी ओल्ड हरमू फीडर में RDSS योजना के तहत मरम्मती का काम किया जाना है। इस कारण रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान हरमू बाजार, शिवदयाल नगर, इमली चौक, चेतन टोली और बाली बगीचा इलाके में रहने वाले लोगों को बिजली नहीं मिलेगी। इन क्षेत्रों के निवासियों से अपील की गई है कि वे पहले से अपने जरूरी काम पूरे कर लें।

पॉलीटेक्निक उपकेंद्र में मीटरिंग यूनिट लगाने का काम

इसके अलावा, विद्युत शक्ति उपकेंद्र Polytechnic में Metering Unit लगाने का कार्य भी किया जाएगा। इस वजह से इस उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रविवार को दिन के 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इन इलाकों में 11 से 2 बजे तक नहीं रहेगी बिजली

सरकारी बस स्टैंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इस दौरान बिजली कटौती होगी। इनमें मेन रोड, सुजाता चौक, क्लब रोड, श्रीराम टोली, बशारटोली, चर्च रोड, कर्बला चौक, Radisson Blu के आसपास का क्षेत्र, स्टेशन रोड, बहु बाजार चौक, Gossner College Area, फातुल्लाह रोड, चर्च कॉम्प्लेक्स, सैनिक मार्केट और उर्दू लाइब्रेरी शामिल हैं।

लोगों से सहयोग की अपील

बिजली विभाग ने बताया है कि यह काम जरूरी सुधार और बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए किया जा रहा है।

विभाग ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है। रविवार को बाहर जाने या बिजली से जुड़े काम करने से पहले इस जानकारी को ध्यान में रखें।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।