झारखंड

28 फरवरी को रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CUJ के तीसरे दीक्षांत समारोह में…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 28 फरवरी को रांची आएंगी। वे झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

President Draupadi Murmu Will Come to Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 28 फरवरी को रांची आएंगी। वे झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति 28 फरवरी को सुबह 10:30 बजे रांची पहुंचेंगी। इसके बाद वे कांके प्रखंड अंतर्गत चेरी-मनातू (Cherry-Manatu) स्थित विवि के नये परिसर में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी। यहां से वे अपराह्न तीन बजे दिल्ली लौट जायेंगी। राष्ट्रपति के रांची आगमन की जानकारी राज्य सरकार को दे दी गयी है।

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह तीसरा रांची दौरा होगा। इससे पूर्व वे वर्ष 2022 में रांची और बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गयी थीं।

इसके बाद वर्ष 2023 में झारखंड High Court के नये भवन के उद्घाटन तथा ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आयी थीं। राष्ट्रपति के विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचने के लिए दो विकल्प तैयार किये जा रहे हैं।

इनमें एक Birsa Munda Airport से सड़क मार्ग (रिंग रोड) होते हुए चेरी-मनातू तक तथा दूसरा चेरी-मनातू में ही हेलिपैड का निर्माण कर सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे उतारने पर विचार किया जा रहा है। राष्ट्रपति विश्वविद्यालय परिसर में दिन के 12 बजे से एक बजे तक शिरकत करेंगी तथा विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी।

64 को गोल्ड और तीन को मिलेगा चांसलर मेडल

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के सत्र 2016-21 (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स) तथा सत्र 2019-21 व सत्र 2020-22 (दो वर्षीय कोर्स) के 778 विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी। 25 पीएचडी धारकों को भी डिग्री दी जायेगी।

64 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल तथा तीन विद्यार्थियों को चांसलर मेडल दिये जायेंगे। 64 गोल्ड मेडल में 35 लड़कियां शामिल हैं।

विश्वविद्यालय ने जारी किए ड्रेस कोड

दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए ड्रेस कोड को अनिवार्य किया गया है। भारतीय परिधान को प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय ने ड्रेस कोड का निर्धारण किया गया है।

परीक्षा नियंत्रक के जारी पत्र के अनुसार प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले में छात्राओं को सफेद सलवार-सूट एवं छात्रों के लिए सफेद कुर्ता-पाजामा पहनकर आना निर्धारित किया गया है।

एकेडेमिक कौंसिल एवं Executive Council के पुरुष सदस्यों के लिए क्रीम रंग का कुर्ता एवं सफेद रंग का पाजामा तथा महिला सदस्यों के लिए क्रीम रंग की साड़ी को ड्रेस के तौर पर अनिवार्य किया गया है।

समारोह में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों, एकेडेमिक कौंसिल एवं Executive Council को खादी का उत्तरीय तथा शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों को सिल्क का उत्तरीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया जायेगा। दीक्षांत समारोह को लेकर विवि में तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker